बेनाम से हम ,बेनाम से तुम

Law life aur multigyan
0

Poetry 



 बेनाम से हम ,बेनाम से तुम 

चलो इश्क़ में बन जायें एक दूजे का नाम हम तुम 

ना होंगे कोई फासलें भी 

यूं मुहब्बत करें एक दूजे से हम और तुम 

वक्त की गुमनामी में तो सब हो जातें हैं गुम 

पर कर लो ये वादा ना होगी हमारी मुहब्बत किसी भी दौर में गुम 

हम साथ रहेंगे वक्त के आखिरी तक 

साथ होगा हमारा मुहब्बत की मंज़िल के आगे तक 

फिर होगा नाम हमारा भी शुमार मुहब्बत के आशिकों में 

मुहब्बत के नाम से ही जाने जायें हम और तुम 

Benaam se hum benaam se tum 

Chalo ishq mein bann jaye ek duje ka naam hum tum 

Na honge koi fasle bhi 

Yun muhabbat kare ek duje se hum aur tum 

Waqt ki gumnami mein to sab ho jate hain gum

Par kar lo ye wada na hogi humari muhabbat kisi bhi daur mein gum 

Hum sath rahenge waqt ke akhiti tak 

Phir naam hoga humara bhi shumar muhabbat ke ashiqon mein 

Mahubbat ke naam se hi jane jaye hum aur tum 





क्या ग़म करें इस बात का 

कि मुहब्बत में हमें ग़म मिला है 

मुहब्बत में अक्सर ऐसा होता ही है 

क्या कहें की हमारे महबूब ने 

हमारी रुसवाई की है 

मुहब्बत की राहों में जुदा हो जाना 

ऐसा अक्सर होता ही तो है 

हम खुद क्या महसूस करतें हैं 

ये कैसे समझाये उन्हें 

मुहब्बत में दिल का टूट जाना 

ऐसा अक्सर होता ही तो है 

Kya gum kare iss baat ka 

Ki muhabbat mein hume gum mila hai 

Muhabbat mein aksar aisa hi hota hai 

Kya kahe ki humare mehbub ne 

Humari ruswai ki hai 

Muhabbat ki rahon mein juda ho jana 

Aisa aksar hota hi to hai 

Hum khud kya mehsus karte hain 

Ye kaisi samjhae unhe 

Muhabbat mein dil ka tut jana 

Aisa aksar hota hi to hai 





हमारी मंज़िल तो उन्हें पाना है 

पर हम उनकी मंज़िल तो नहीं 

हमनें हर बार दी है आज़माइश उन्हें अपनी मुहब्बत की 

पर हुआ कुछ हासिल तो नहीं 

हम तड़पते रहें वो हमें तड़पातें रहें 

इसके बाद भी हम हुये उनके क़ाबिल तो नहीं 

होगें उनके कुछ और पैमाने मुहब्बत में आशिक के 

पर हम उस पैमाने के क़ाबिल तो नहीं 

हमनें जला दिया खुद को हर पल की उनकी चाहत में 

पर चाहत में हुआ कुछ हासिल तो नहीं 

Humari manzil to unhe pana hai 

Par hum unki manzil to nahin 

Humne har baar di hai azmaish unhe apni muhabbat ki 

Par hua kuchh hasil to nahin 

Ham tadpte rahe vo hume tadpate rahe 

Iske baad bhi hum hue unke qabil to nahin

Honge unke kuchh aur paimane muhabbat mein ashiq ke 

Par hum uss paimane ke qabil to nahin 

Humne jala diya khud ko har pal ki unki chahat mein 

Par chahat mein hua kuchh hasil to nahin 




हम चाहें ना चाहें 

वो हमारे ख़यालों में शामिल हो जातें हैं 

हम दूर ज़रा हो जाये भी तो 

वो दूर कहां पर जातें हैं 

हमें अरमान कहां था ज़िन्दगी में किसी के आने का 

वो आकर ज़िन्दगी में हर बार ख़ुशी दे जातें हैं 

 क्या दें दुआ अपनी किस्मत को भी 

उन्होने आकर हमारी किस्मत बनायी हैं 

अब तो उनकी बन्दीशों में भी

मिलती हमको रिहाई है 

Hum chahe na chahe 

Vo humare khyalon mein shamil ho jate hain 

Hum dur zara ho jaye bhi to 

Vo dur kahan par jate hain 

Hume arman kahan tha zindagi mein kisi ke aane ka 

Vo aakar zindagi mein har baar khushi de jate hain 

Kya dua de hum apni kismat ko bhi 

Unhone aakar huamri kismt banai hai 

Ab to unki bandishon mein bhi 

Milti humko rihai hai 





ना हमें ग़मो का कोई डर है 

ना हमें खुशियों का इतंज़ार है 

वो आ जायें ज़िन्दगी में 

बस इतनी सी हमारी इल्तजा है 

हम क्या ही कर लेंगे सफर अकेले तय करके 

सफर खुशियों से भर जायेगा साथ में उनके चलके 

हमें बस उनकी चाहतों का इंतज़ार है 

हर पल हर घड़ी हमें उनसे ही प्यार है 

वो आ जायें हम कर लेंगे तब अपनी भी फिकर 

बिना उनके ज़िन्दगी में कहाँ बहार है 

Na hume gumon ka koi darr hai 

Na hume khushiyon ka intezar hai 

Vo aa jayein bas zindagi mein 

Bas itni si humari iltja hai 

Hum kya hi Kat lenge safar akele tay karke 

Safar khushiyon se bhur jayega sath mein unke chal ke 

Hume bas unki chahton ka intezar hai 

Har pal har ghadi hume unse hi pyar hai 

Vo aa jaye hum kar lenge tab apni bhi fikar 

Bina unke zindagi mein kahan bahar hai 






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)