आज किस्मत से मैने भी ज़िद की है

Law life aur multigyan
0

Poetry 



आज किस्मत से मैने भी ज़िद की है 

उसे बदल देंगे ये चुनौती दी है 

जो ना मानी तकदीर तो उससे लड़ लेंगे

बाकी ना रह जायेगा कोई ख्वाब अधूरा

हर अधूरे ख्वाब पूरे होंगे

ना आयी नींद जिन आँखों मे सालों 

बेचैन किया था सपनों ने जिन्हे

वो भी अब चैन की नींद लेंगे

आज किस्मत से मैने ये बात कही है 

उसे बदल देने की ज़िद की है 

Aaj kismat se maine bhi zid ki hai 

Use bdal denge ye chunauti di hai

Jo na mani taqdeer to usase lad lenge 

Baki na rag jayega koi khvab abhura 

Har abhure khvab pure honge 

Na aayi neend jin aankhon mein saalon 

Bechain kiya tha sapno ne jinhe 

Vo bhi ab chain ki neend lenge 

Aaj kismat se maine ye baat kahi hai 

Use badal dene ki zid ki hai





हर शाम मेरी ज़िन्दगी से बात होती है

हर बार वो मिलनें को कहती है 

कभी देर होती है उससे 

कभी देर मुझसे हो जाती है 

हर शाम मेरी ज़िन्दगी से बात होती है  

Har sham meri zindagi se baat hoti hai

Har baar vo milne ko kaheti hai 

Khabhi der hoti hai usase 

Kabhi der mujhse ho jati hai 

Har sham meri zindagi se baat hoti hai 




हर दिन हार जाता है मन 

इस रोज़ की थकान से 

 फिर एक धीमी सी आवाज़ आती है 

जो थकान को भी ज़िन्दगी दे जाती है 

ये तो हर रोज़ का किस्सा है 

हर रोज़ थकान मन को हराती है 

पर दिल से एक आवाज़ आती है 

Har din har jata hai mann 

Iss roz ki thakan se 

Phir ek dhimi si awaz aati hai 

Jo thakan ko bhi zindagi de jati hai 

Ye to har roz ka kissa hai

Har roz thakan mann ko harati hai 

Par dil se ek awaz aati hai 


  रोम रोम पिघला सा हुआ है, 

मन का हर हिस्सा जला सा हुआ है, 

घाव बड़े ही गहरें हैं, हर पल इस पर  कई पहरें हैं, 

ना कह सकतें हैं हम कुछ किसी से, 

ना दिखा सकतें हैं अपना घाव कभी, 

हर पल ये मन जाने किसी डर से सिहरा हुआ है, 

हर शोर में एक चुप्पी है, 

हर चुप्पी में शोर मचा है, 

कहाँ कुछ बातें छुप पाती हैं, 

ये हर पल शोर मचाती है, 

यहाँ सब कुछ जैसे धुआँ सा है, 

 सब कुछ जैसे एक जुआं सा है।

Rom rom pighala sa hua hai 

Mann ka har hissa jala sa hua hai 

Ghav bade hi gahre hain har pal is par kai pahere hain 

Na kah sakte hain hum kuchh kisi se 

Na dikha sakte hain apna ghav kabhi 

Har pal mann jane kisi darr se sihra hua hai 

Har shor mein ek chuppi hai 

Har chuppi mein ek shor macha hai 

Kahan kuchh batye chhup pati hain

Ye har pal shor machati hain 

Yahan sab kuchh jaise dhuna sa hai 

Sab kuchh jaise ek jua sa hai



हर बार की कोशिश खुद संभालने की 

पर ज़िन्दगी ज़रा दूर सी लगती है 

हम जूटा पाते नहीं हिम्मत लड़ने की 

अब आदत है बिखरने की 

Har baar ki koshish khud ko sambhalne ki 

Par zindagi zara dur si lagti gai 

Hum juta patye nahin himmat ladne ki 

Ab adat hai bikhrne ki 




हम ना जाने क्यों तेरी शिद्दत में जुटे है 

तुझे तो मेरी बातें  भी कहाँ ठीक लगती हैं 

ज़िन्दगी जैसा रवैया है तेरा मेरे लिए 

क्या सबके लिए तू वैसा ही रवैया रखती है 

Hum na janey kyon teri shiddat mein jute hain 

Tujhe to meri baatye bhi kahan theek lagti hain 

Zindagi jaisa ravaiya hai tera mere liye 

Kya sabke liye tu vaisa hi ravaiya rakhti hai



न जाने तू चाहती क्या है मुझसे ज़िन्दगी 

एक बार बताती क्यों नहीं 

अगर बात नहीं है कोई 

तो तू मुड़कर देखती क्यों नहीं 

Na jane tu chahti kya hai mujhse zindagi 

Ek baar batati kyon nahin 

Agar baa tnahin hai koi 

To tu mudkar dekhti kyon nahin 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)