Poetry
बाकी की चाहत हम रख के भी क्या करें
जब चाहत हमें बस तुम्हारी है
हम बन जायें तुम्हारी चाहत
ऐसी शिद्दत हमारी है
ना मुहब्बत में हो रुसवाई तेरी
ऐसी हर कोशिश हमारी है
हो जायें ज़रा बेख़बर से हम
करलो मुहब्बत ज़रा हमसे
ऐसी इल्तजा हमारी है
Baki ki chahat hum rakh kar bhi kya karein
Jab chahat hume bas tumhari hai
Hum ban jaye chahat tumhari
Aisi shiddat humari hai
Na muhabbat mein ho ruswai teri
Aisi koshish humari hai
Ho jaye bekhabar se hum
Karlo muhabbat humse zara
Aisi iltja humari hai
बेगानी सी इस दुनिया में
एक तुम बस मेरे अपने हो
चलो चलतें हैं उस जहां में
जहाँ तेरे मेरे सांझे सपने हों
Begani si iss duniya mein
Ek tum bas mere apne ho
Chalo chalte hain us jahan mein
Jahan tere mere sanjhe sapne ho
इस ज़माने में सहारा तेरे साथ का है
बाकी सब कुछ बस ख़ाक सा है
हम दिवाने हैं तेरे कई ज़माने से
तेरे संग बीता हर पल खास सा है
हर इल्ज़ाम हमें क़बूल है
पर बेवफ़ाई का इल्ज़ाम करना ना
इस दिल में बस तेरी ख़्वाहिश है
मेरी ख्वाहिशों से दूर जाना ना
Har ilzam hume qubul hai
Par bewafai ka ilzam karna na
Iss dil mein bas teri khwahish hai
Meri khvahish se dur jana na
हमने हर दुआ में उन्हें शामिल किया है
खुद को उनके इश्क़ के काबिल किया है
फिर भी हम उन्हें क़बूल नहीं
इश्क ने ज़रा उन्हें भी ज़ालिम किया है
Humne har dua mein unhe shamil kiya hai
Khud ko unke ishq ke qabil kiya hai
Phir bhi hum unhe qubul nahin
Ishq ne zara unhe bhi zalim kiya hai
हम उन्हें दुहाई क्या दें रुक जाने की
जब उन्होने ठान ली है दूर जाने की
हर कोशिश हर शिद्दत अब बर्बाद सी है
पर हमें तो आदत भी ना लगी उनसे दूर जाने की
Hum unhe duhai kya de ruk jane ki
Jab unhone than li hai dur jane ki
Har koshish har shiddat ab barbad si hai
Par hume to aadat bhi na lagi unse dur jane ki
हम हर ओर बस उनके निशान पातें हैं
पर वो तो हमारे वजूद से वाकिफ तक नहीं
अगर हो भी उन्हें इश्क़ हमसे
कभी उन्होने किया ज़ाहिर तो नहीं


