उस ज़मानें की ख़ैरियत क्या मागें,

Law life aur multigyan
0

 Poetry 


उस ज़मानें की ख़ैरियत क्या मागें, 

जो हर पल नकार देता है हमें, 

हमें तो बस फिकर उसकी है, 

जो गिरते हुये भी सम्भाल लेता है हमें, 

हमें तलाश थी हमेशा अपनें मुकद्दर की, 

वो मुकद्दर बन हमारा घेर लेता है हमें, 

ना जाने क्या नाता है उससे, 

वो तन्हाईयों में भी महफिल दे देता है हमें, 

हमने कोशिश की उसके आजमाईश की, 

पर हर बार वो जीत लेता है हमें। 

Us zamane ki khairiyat kya mange 

Jo har pal nakar deta hai hume 

Hume to bas phikar uski hai 

Jo girte hue bhi sambhal leta hai hume 

Hume talash thi humesha apne mukaddar ki 

Vo mukaddar bann humara gher leta hai hume 

Na jane kya nata hai usase

Vo tanhaiyon mein bhi mahfil de deta hai hume 

Humne koshish ki uske ajmaish ki 

Par har baar vo jeet leta hai hume 





हर पल डर से भरा हुआ है 

ख़ुद में कितना डरावन सा होता है 

ना होता भरोसा किसी पर 

ख़ुद पर भी शक होता है 

ये ज़माना भी कुछ ऐसा ही है 

कब तक कर सकते हैं इसका भरोसा

दर्द हो या हो कोई डर 

इस ज़माने से बराबर मिलता है 

Har pal darr se bhara hua hai 

Khud mein kitna darawana sa hai 

Na hota bharosa kisi par 

Khud par bhi shak hota hai 

Ye zmana bhi kuchh aisa hi hai 

Kab tak kar sakte hain iska bharosa 

Dard ho ya ho koi darr 

Is zamane se barabr milta hai




सफर ज़रा मुश्किल है, पर इसका भी अपना मज़ा है, 

 ज़िंदगी ना जानें किन कर्मों का फल है, 

 ना ये कोई सज़ा है, 

एक दिन तो मिट जायेंगें, हम सबके निशां,

पर जब तक हैं, यहाँ होनें का भी मज़ा है, 

कहाँ रहता है यूं हर बार अपनें मन का सबकुछ, 

पर इसका ना होना भी अपनें में एक मज़ा है,

ना ज़िन्दगी कोई सज़ा है, 

इसके जीनें के हर पल में एक मज़ा है। 

Safar zara mushkil hai, par iska bhi apna maza hai 

Zindagi na jane kin karmon ka phal hai 

Na ye koi saza hai

Ek din to mit jayenge hum sabke nishan 

Par jab tak hain yahan hone ka bhi maza hai

Kahan rahata hai yun har bar apne mann ka sab kuchh 

Par iska na hona bhi apne mein ek maza hai

Na zindagi koi saza hai 

Iske jeene ke har pal main bhi ek maza hai





 ज़िन्दगी मुश्किल भले सही ,पर इसका ये अंदाज़ है

हर पल को जी ले हम, हर पल कुछ तो खास है 

मुश्किलें भी रुकेगीं कब तक

हार जायेगी हौसलों से मेरे  

और फिर इनका भी विराम होगा

हर पल नया आयाम होगा 

Zindagi mushkil bhale sahi par iska ye andaz hai 

Har pal ko ji le hum har pal kuchh to khas hai 

Mushkile bhi rukengi kab tak 

Har jayegi hauslon se mere 

Aur phir inka bhi viram hoga 

Har pal naya ayam hoga 



ठोकरें तो हज़ारों मिलेंगी राहों में 

उन ठोकरों से डरना क्या 

चलना जब आगे ख़ुद ही है 

फिर सहारा किसी का ढूँढ़ना क्या 

मुश्किलों का साया हमेशा रहा है 

फिर इन मुश्किलों से डरना क्या 

Thokre to hazaron milengi rahon mein 

Un thokron se darna kya 

Chalna Jan aagey khud hi hai 

Phir sahara kisi ka dhundhna kya 

Mushkilon ka saya humesha raha hai 

Phir in mushkilon se darana kya 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)